उत्तर प्रदेश | मंत्री नंदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की.

 

  • शिष्टाचार भेंट कर प्राप्त किया मार्गदर्शन
  • उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं ऐतिहासिक निवेश से कराया अवगत
  • महिला अधिकारों से सम्बंधित विषयों पर की विस्तृत चर्चा

दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Nandi) ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रवास के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति (Former President) रामनाथ कोविन्द (Ramnath Kovind) एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री (Union Minister) स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति एवं केंद्रीय मंत्री को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, ऐतिहासिक निवेश एवं विकास यात्रा से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराया 
मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से 12 जनपथ नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक अमृत काल की ओर भेंट की। मंत्री नन्दी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। आज केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के कारण उत्तर प्रदेश औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें

यूपी बना निवेश का डेस्टिनेशन 
मंत्री नन्दी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी मुलाकात कर प्रदेश की औ़द्योगिक यात्रा से अवगत कराया। कहा कि अनुकूल इंडस्ट्रियल पॉलिसी, इंडस्ट्री फ्रेंडली इकोसिस्टम और इज ऑफ डूइंग बिजनेस के विकास ने उत्तर प्रदेश को निवेश के बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, इंटरनेशल ट्रेड शो और मोटोजीपी जैसे आयोजनों की शानदार सफलता ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक्सिलरेट किया है। साल 2023 में इन तीनों आयोजनों की सफल मेजबानी से प्रदेश ने इंटरनेशल इवेंट्स के मेजबानी की हैट्रिक पूरी की है।

स्मृति ईरानी ने की सराहना 
केन्द्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक व आर्थिक विकास के रफ्तार की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास वन ट्रिलयन डॉलर इकोनॉमी को ठोस बुनियाद है। प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण ने उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव को पुर्नस्थापित किया है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था के बेहतर वातावरण ने आम जन के मन में सुरक्षा, भरोसा और विश्वास पैदा किया है। मंत्री नन्दी ने केन्द्रीय मंत्री द्वारा समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व महिला अधिकारों से सम्बंधित विषयों पर गंभीर व विस्तृत चर्चा की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed