मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में 24 घंटे संचालित होगा कंट्रोल रूम: आपदा की स्थिति में तुरंत मिलेगी सहायता, तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे अधिकारी-कर्मचारी

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में एक इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना की गई है। यह कंट्रोल रूम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कक्ष में स्थापित किया गया है और 24 घंटे कार्यरत रहेगा। आपात स्थिति में संपर्क के लिए दूरभाष नंबर 05442-256357 जारी किया गया है।
कंट्रोल रूम की निगरानी तीन शिफ्टों में की जाएगी। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पांडेय प्रभारी रहेंगे, जबकि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक यह जिम्मेदारी तहसील सदर के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव निभाएंगे।
कर्मचारियों की तैनाती भी तीन पालियों में की गई है:
जगदीश कुमार, वरिष्ठ सहायक (सेवायोजन कार्यालय), सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक
शुभम कुमार, कनिष्ठ सहायक (सिरसी बांध प्रखंड), दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक
सतीश कुमार, कनिष्ठ सहायक (बाण सागर खंड-5), रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक
यह व्यवस्था आपदा के समय त्वरित और प्रभावी मदद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।