ज्ञानवापी समीक्षा | वाराणसी: सोमवार को नहीं होगा ज्ञानवापी निरीक्षण! अफवाह यह है कि एएसआई सदस्य मस्जिद में देर से पहुंचेंगे।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे को लेकर खबर आ रही थी कि सोमवार को सर्वेक्षण नहीं होगा। हिंदू पक्ष के वकील ने इसको अफवाह बताया है। सर्वे चौथे भी जारी रहेगा। आज सावन का पांचवा सोमवार है। भीड़ होने की वजह से ASI की टीम परिसर देरी से पहुंचेगी।
#WATCH वाराणसी: ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने आज ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण किया।
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, “सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है… pic.twitter.com/N3dhcjkzM0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2023
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि आज सावन महीने का पांचवां सोमवार है।
मस्जिद के गुंबज का सर्वेक्षण
हिंदू पक्ष के वकील ने बताया कि परिसर के एक-एक बिंदु पर सर्वेक्षण की जाएगी। सर्वेक्षण किस स्टेज पर पहुंची है उसपर उन्होंने कहा कि ASI की टीम ने रविवार को गुंबज का सर्वेक्षण किया था। इसकी सर्वेक्षण सायद पूरी नहीं हो पाई थी, हो सकता है आज भी गुंबज पर सर्वेक्षण होगा।
यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा: विष्णु शंकर जैन
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज सर्वे सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, फिर यह दोपहर 2:30-5 बजे तक चलेगा…यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है।
यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा…ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।