Badaun News: घर आयो माखन चोर नंद किशोर… बजे घंटे घड़ियाल: घरों से मंदिरों तक भव्य सजावट, श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की हुई आराधना

बदायूं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। जहां एक ओऱ मंदिरों में भव्य सजावट की गई। वहीं घरों में भी जगतमोहन भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की पूजा-अर्चना की गई। आधी रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शहर के

.

सोमवार को सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक दिखी। विभिन्न तरीके के पकवान बनाए गए। लोगों ने घरों में मौजूद अपने मंदिरों में सजावट की। आधी रात को 12 बजे शहरभर के मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने जगत के पालनहार के आने की खुशियां मनाईं और प्रसाद वितरण किया।

तस्वीरों में बदायूं की जन्माष्टमी…
घरों में बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजाया गया। मनमोहक कपड़े पहनकर कान्हा का स्वरूप धरे बच्चे गलियों में घूमते नजर आए।

पुलिस लाइन में हुए भव्य कार्यक्रम
शहर में पुलिस ने भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। पुलिस लाइन में स्थित मंदिर की सजावट के साथ वहां रंगोली व झांकी दर्शन कराए गए। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह ने पूजा-अर्चना की। जबकि पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर रासलीला का मंचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed