हापुड़ में 13 नवंबर को बार चुनाव होगा: 14 नवंबर को आएंगे नतीजे, 21 पदों के लिए नामांकन शुरू।

हापुड़ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन अध्यक्ष पद पर दो, सचिव पद पर एक सहित विभिन्न पदों पर दस प्रत्याशियों ने नामांकन किए। बुधवार यानी आज भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। 13 नवंबर को मतदान और 14 नव

.

कार्यकारिणी में कुल 21 पद

मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी और सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में कुल 21 पद हैं। जिनके लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार शर्मा और पुरुषोत्तम वर्मा द्वारा नामांकन किया गया। सचिव पद के लिए मोहम्मद बिलाल सैफी ने नामांकन किया।

इसके अलावा सहसचिव प्रशासन पद पर संजय सिंह, अभिषेक आजाद, आकाश त्यागी व योगेंद्र सिंह सिद्धू, वरिष्ठ सदस्य पद पर जगदीश प्रसाद शर्मा व कनिष्ठ सदस्य पद के लिए सीमा गौतम व मोहम्मद अनस कुरैशी द्वारा नामांकन किया गया।

आज भी किए जाएंगे नामांकन

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ सदस्य व कनिष्ठ सदस्य के छह-छह पद है। छह नवंबर को सुबह दस से चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच व आठ नवंबर को नामांकन पत्र वापसी सुबह दस से शाम चार बजे तक की जाएगी।

12 नवंबर को दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक टेंडर वोट डाले जाएंगे। 13 नवंंबर को सुबह दस से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जो मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed