रात भर बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया: गुरूवार को आसमान में छाए काले बादल ने आजमगढ़ की जनता को गर्मी से राहत दी। Azamgarh समाचार

आजमगढ़ में बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम।
आजमगढ़ जिले की जनता को गुरुवार को गर्मी से निजात मिलती दिख रही है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश सुबह आठ बजे तक चलती रही। राहत मिलती नजर आ रही है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे।
.
आजमगढ़ में बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम।
बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई जो कि 34°C पर पहुंच गया। बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों के लिए काफी लाभ होगा। किसान धान की सिंचाई का आस लगाए बैठे थे। ऐसे किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।
आजमगढ़ में रात भर बारिश के बाद चौक का नजारा।
बुधवार को शाम शुरू हुई बारिश कुछ देर में हुई बंद
बुधवार को शाम को भी एक बार बारिश शुरू हुई पर कुछ देर बाद बंद हो गई। रात एक बजे से एक बार फिर से बारिश शुरू हुई जो कि रात भर चलती रही। केवीके के कृषि वैज्ञानिक का कहना है कै रात में जिस तरह से लगातार बारिश हुई। यह बारिश धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए संजीवनी साबित होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी लगभग दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे जनता को राहत मिलेगी।