Ayodhya Ram Mandir: भोलेनाथ शामिल होंगे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में, बाबा विश् वनाथ को निमंत्रण
(Designed Photo)
अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir Inauguration) के उद्घाटन का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। मंदिर का निर्माण कार्य भी अपने समापन की ओर है। 22 जनवरी (22 January) को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) का निमंत्रण भी कई लोगों को दिया जाने वाला है। 1500 साल बाद हो रहे इस सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के आराध्य भगवान शिव (Lord Shiva) यानी बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विशेष आमंत्रण दिया जाएगा।
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे भोलेनाथ
दरअसल, सदियों के इंतज़ार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। जिसके लिए दूर-दूर से लोग आने वाले हैं। यह सदियों के बाद सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम होने वाला है। इस समारोह में श्रीराम के आराध्य भगवान भोलेनाथ को भी निमंत्रण जाने वाला है। काशी विद्वत परिषद का शिष्टमंडल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पीले अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र बाबा के गर्भगृह में चढ़ाएगा।
दक्षिण भारत के मठों के प्रमुख भी आमंत्रित
इतना ही नहीं बाबा विश्वनाथ के साथ अष्ट भैरव, नव दुर्गा सहित सभी छप्पन विनायक को भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में देश के सभी प्रमुख मंदिरों और मठों के प्रमुख मौजूद रहेंगे। जिसमें दक्षिण भारत के सभी प्रमुख मठों के प्रमुख (अधीनम) विशेष तौर पर बुलाए गए हैं।
यह भी पढ़ें
1500 साल बाद सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम
जानकारी के लिए बता दें कि काशी के वैदिक ब्राह्मणों और इतिहासकारों का कहना है कि 1500 साल बाद देश में इस तरह का भव्य धार्मिक अनुष्ठान देखने को मिलेगा। कन्नौज के महान हिंदू शासक हर्षवर्धन के काल में प्रयाग में दान-पुण्य के बाद भव्य यज्ञ-अनुष्ठान के बारे में सुना-पढ़ा गया था। इसका प्रमाण हर्षवर्धन के बांसखेड़ा अभिलेख में है। उसके बाद ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है।
कई दिग्गज होंगे समारोह में शामिल
राम मंदिर के उद्घाटन में कई दिग्गजों के शामिल होने की खबर है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई सितारे अयोध्या में दिखाई देने वाले हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार अपने हर मेहमान के स्वागत के लिए कई तरह की तैयारी भी कर रही है। 22 जनवरी को होने वाले इस देश के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं।