उत्तर प्रदेश | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शासन वही बन गया है जिसे सुशासन कहा जाता है: नंदी

 

nand gopal nadi

लखनऊ: एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में मंत्री नन्दी (Nand Gopal Nandi) ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल परिवहन आज की आवश्यकता और कल की जरूरत भी है। बढ़ता हुआ पर्यावरण प्रदूषण आज ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर संकट उत्पन्न कर रहा है। ऐसी स्थिति में हमें ऊर्जा के नए विकल्प तलाशने होंगे। एक सशक्त विकल्प है- इलेक्ट्रिक व्हीकल। पर्यावरण के अनुकूल परिवहन ही लंबे समय तक हमारी यात्रा का साथी बन सकता है।

इसी दिशा में अशोक लीलैंड लिमिटेड द्वारा ईवी के क्षेत्र में किया जा रहा यह एम.ओ.यू. प्रशंसा और स्वागत के योग्य है। व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में हिंदुजा परिवार की प्रतिष्ठा वैश्विक और व्यापक है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज देश के ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नित नये आयाम छू रहा है। मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि वर्ष 2030 तक सभी सरकारी वाहनों के स्थान पर ईवी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित किया जाये।

यह भी पढ़ें

आज उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक ई.वी. वाहनों का पंजीकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना है। विशालतम उपभोक्ता बाजार से समृद्ध उत्तर प्रदेश निवेश अनुकूल नीतियों एवं सुधारों के लिये प्रतिबद्ध है। आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के हर मानक पर आज प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस उभरते हुए ई.वी. क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग नीति-2022 का सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed