“इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, 179 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग”

"इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, 179 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग"
“इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, 179 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग”

केरल के तिरुवनंतपुरम में इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, 179 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार सुबह इंडिगो की एक उड़ान से पक्षी टकराने की घटना सामने आई, जिसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इस दौरान विमान में कुल 179 यात्री सवार थे।

उड़ान से पहले हुआ हादसा

यह घटना तब हुई जब विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट टेक-ऑफ से पहले ही पक्षी से टकरा गई, जिसके चलते उड़ान को रद्द कर दिया गया।

क्या होता है बर्ड हिट?

विमान से पक्षी टकराने की घटना को बर्ड हिट या बर्ड स्ट्राइक कहा जाता है। दुनियाभर में इस तरह के कई मामले सामने आते रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक पक्षी टकराने से 250 से ज्यादा विमानों को नुकसान पहुंच चुका है।

विमान पर क्या असर पड़ता है?

अक्सर एयरपोर्ट के आसपास उड़ान भरते या लैंडिंग के दौरान विमान पक्षियों से टकरा जाते हैं। कई बार इससे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर भी हो सकता है। बर्ड हिट से इंजन बंद हो सकता है या फेल होने की संभावना रहती है, जिससे विमान की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *